क्या प्रेगनेंसी के पहले हफ्ते में उल्टी शुरू हो सकती है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

गर्भावस्था की शुरुआत में करीब चार से छह हफ्ते की गर्भावस्था में शुरु होती है। नियमित मिचली और उल्टी से आपको परेशानी जरुर हो सकती है, मगर यह आमतौर पर आपके या गर्भस्थ शिशु के लिए नुकसानदेह नहीं है।

प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण (pregnancy early symptoms in hindi)

पीरियड्स मिस होना
ब्रेस्ट में सूजन आना
थकान लगना
बार-बार पेशाब आना
पैरों में ऐंठन
मू़ड स्विंग
वजाइनल डिस्चार्ज
कब्ज और
उल्टी आना

अधिकतर महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान उल्टी जैसा महसूस होता है। लेकिन कुछ महिलाओं को उल्टी जल्दी, तो कुछ को थोड़े समय बाद शुरू हो सकता है। ऐसे में महिलाओं के मन में अकसर सवाल रहता है, कि आखिर प्रेगनेंसी में उल्टी कब से शुरू होती है-
प्रेगनेंसी में उल्टी कब से शुरू होती है? (When Does Vomiting Start in Pregnancy)

उल्टी आना प्रेगनेंसी का सबसे आम लक्षण माना जाता है। यह समस्या लगभग 70 प्रतिशत गर्भधारण किए हुए महिलाओं को होती है। आमतौर पर गर्भावस्था के लगभग 6 सप्ताह से उल्टी शुरू होता है और हफ्तों या महीनों तक चलता है। गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग सिकनेस होती है। इस दौरान गर्भाशय में इंप्लांटेशन पूरा होता है। इसके बाद उल्टी की दिक्कत भी धीरे-धीरे ठीक होने लगती है। लेकिन अगर किसी महिला को उल्टी के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, तो यह भी सामान्य है। प्रेगनेंसी के 12 से 14 सप्ताह तक उल्टी के लक्षण खत्म हो जाते हैं, लेकिन कुछ महिलाओं में उल्टी की समस्या आखिरी समय तक दिख सकते हैं।

प्रेगनेंसी में उल्टी क्यों होती है?

प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, इसकी वजह से उल्टी की समस्या हो सकती है।
शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने की वजह से उल्टी हो सकती है।
प्रेगनेंसी में अधिक स्ट्रेस लेने से उल्टी का लक्षण ट्रिगर हो सकता है।
गर्भावस्था में महिलाओं का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, इसकी वजह से वे किसी भी चीज को आसानी से नहीं पचा पाती है। इससे उल्टी की समस्या हो सकती है।
गर्भावस्था के दौरान मतली और उल्टी मानव कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (एचसीजी) नामक प्लेसेंटा द्वारा उत्पादित हार्मोन के प्रभाव के कारण हो सकती है।

प्रेगनेंसी में उल्टी रोकने के घरेलू उपाय (How to Stop Vomiting in Pregnancy in Hindi)

उल्टी को कम करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। इस दौरान आप अदरक की चाय पी सकते हैं।
नींबू भी उल्टी रोकने में कारगर हो सकता है। इसके लिए आप एक नींबू का टुकड़ा लें, इसका सेवन करें।
प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेस बिल्कुल न लें। इससे आपके स्वास्थ्य को अधिक नुकसान पहुंच सकता है।
प्रेगनेंसी के दौरान उल्टी को रोकने के लिए आपको अनहेल्दी फूड्स खाने से भी बचना चाहिए। हमेशा हेल्दी फूड्स खाएं, जो आसानी से डायजेस्ट हो जाए।
संतरे का जूस पीने से मतली, उल्टी को रोकने में मदद मिल सकती है। इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।
प्रेगनेंसी में हेल्दी रहने के लिए आपको हर 2-3 घंटे में छोटे-छोटे मील लेने चाहिए। इससे खाना अच्छे से डायजेस्ट होता है और पाचन शक्ति सही रहती है।
प्रेगनेंसी में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीती रहें।
प्रेगनेंसी में एसिडिटी ज्यादा बन जाती है, इसलिए इस दौरान एसिडिक फूड से परहेज करें।
उल्टी रोकने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर दवाइयां भी ले सकते हैं। ताकि मतली, उल्टी से राहत मिलेगी।
प्रेगनेंसी में उल्टी आने पर ड्राय फ्रूट्स, छाछ आदि काफी फायदेमंद होते हैं।
तली हुई चीजें, मसालेदार भोजन से परहेज करें। इससे उल्टी से बचेंगे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info